सीहोर : इंदौर ने भोपाल को एक तरफा सेमीफाइनल मुकाबले में 4-1 के अंतर से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 3 अगस्त 2026

सीहोर : इंदौर ने भोपाल को एक तरफा सेमीफाइनल मुकाबले में 4-1 के अंतर से हराया

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही राज्य स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंदौर ने भोपाल को 4-1 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। सोमवार को इंदौर-भोपाल के बीच खेला गया इंदौर की टीम ने शुरू से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यांतर में भोपाल के खिलाफ चार गोल किए भोपाल की ओर से एक गोल किया गया इंदौर की टीम 5 अगस्त को बालाघाट में फाइनल खेलेगी, यह टीम छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी इस प्रतियोगिता में से 40 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। प्रतियोगिता के सफल होने पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने जनप्रतिनिधियों के अलावा खेल संगठनों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सोमवार को इंदौर टीम ने राज्य स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब की दावेदार भोपाल को 4-1 के अंतर से हराया। इंदौर की ओर से आरव कौशल, आयुष्मान, श्रेयांश, प्रियांशु ने 1-1 गोल किए। इसके अलावा भोपाल टीम की ओर से युमनाम ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: