सीहोर : ग्राम पंचायत पाटनी में सौर ऊर्जा आधारित स्वच्छ पेयजल यूनिट का भव्य शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीहोर : ग्राम पंचायत पाटनी में सौर ऊर्जा आधारित स्वच्छ पेयजल यूनिट का भव्य शुभारंभ

Drinking-water-sehore
सीहोर। ग्राम पंचायत पाटनी के शांति मोहल्ले में स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा आधारित ऑपरेटिव पंप एवं पेयजल यूनिट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सूर सिंह, ग्राम पंचायत पाटनी के सरपंच मुकीम, सीपा संस्था के साथी आशीष जैन, सूरज वर्मा, शिवानी पटेल एवं चेतन ठाकुर, भगीरथ ग्राम विकास समिति के सक्रिय अध्यक्ष कुमेर सिंह, सचिव हरिकिशन, मोड़ सिंह किशोरी लाल, जवाब सिंह मदन लाल अन्य सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्वच्छ पेयजल के लिए स्थापित इस सोलर यूनिट से शांति मोहल्ले के कुल 45 परिवार लाभान्वित होंगे। यह यूनिट समुदाय के अंशदान, सीपा संस्था एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से पूर्ण की गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी समुदायों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल सुविधा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने तथा यूनिट की देखरेख की सामूहिक जिम्मेदारी लेने का संकल्प लिया। इस पहल से शांति मोहल्ले के परिवारों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीपा संस्था, ग्राम पंचायत एवं सहयोगी समुदाय का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: