सीहोर : बांझ हुई फसल,पौधे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सिराडी और रासला खेड़ी के परेशान किसान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीहोर : बांझ हुई फसल,पौधे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सिराडी और रासला खेड़ी के परेशान किसान

  • बीते साल का बीमा आया नहीं  अतिवृष्टि से फसल फिर हुई बांझ
  • किसानों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर की सर्वे करने मुआवजा बीमा देने की मांग

Farmer-protest-sehore
सीहोर। सिराडी और रासलाखेड़ी से सैकड़ो किसान हाथों में खराब हुई सोयाबीन की फसल के पौधे लेकर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर शुक्रवार को कलेक्टर पहुंच गए। कलेक्ट्रेट कार्यालय में किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल पटवारी का खेतों में पहुंचकर सर्वे कराने पर्याप्त मुआवजा देने बीमा राशि उपलब्ध कराने की मांग की। अतिवृष्टि ने सोयाबीन की फसल को तबाह कर दिया है। कीट प्रकोप ने सोयाबीन के पौधों को बांझ बना दिया है। दुखद पहलू यह है कि किसानों को वर्ष 2024 व 25 में खराब हुई फसल का बीमा और मुआवजा अब तक नहीं मिला है। इस सीजन में भी ग्राम सिराडी और रासला खेड़ी के अंतर्गत सैकड़ों एकड़ जमीन में किसानों के द्वारा बोई गई सोयाबीन की फसल बांझ हो गई है जिसके चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है किसानों ने कर्जा लेकर सोयाबीन की फसल की बावनी की थी। किसान कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद कृषि कल्याण विभाग के कार्यालय भी पहुंचे और यहां पर संबंधित अधिकारी को भी मांग पत्र दिया। प्रदर्शन में प्रदीप दांगी,महेश दांगी सुरेंद्र दांगी सुनील दांगी,मोतीलाल कुशवाहा अतुल मीणा नर्मदा प्रसाद राहुल मीणा नीरज, राम सिंह बलवान दांगी, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: