- संत रविदास जयंती के उपलक्ष में कॉलेज में हुआ सम्मान समारोह

सीहोर । संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कलश वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय के द्वारा कलश शिरोधाय किया गया। आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर ने कलश रथ का स्वागत किया। कलश रथ को विधायक सुदेश राय ने हरी झंडी दिखाकर संत रविदास मंदिर के लिए रवाना किया । कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर बाला गुरु ने बताया कि जिले में 20 अगस्त से 10 सितंबर तक निर्धारित मार्ग पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी। अभियान के दौरान सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। जिले में उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” आयोजित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत जिला एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित होंगी। पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक सुदेश राय आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव,सीहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें