सीहोर : सेमरा दांगी में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 अगस्त 2026

सीहोर : सेमरा दांगी में आयोजित हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

  • एक चिट्ठी में सीएम को लिखूंगा बर्खास्त की चिट्ठी सीएम लिखेंगे , कामचोर अफसरो को विधायक ने दी चेतावनी

Sehore-mla
सीहोर। कामचोर लापरवाह सरकारी अफसर को विधायक सुदेश राय ने सेमरा दांगी में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कड़ी फटकार लगा दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह भाजपा सरकार किसानों गरीबों मजदूरों की सरकार है पहले की सरकार नहीं है जिसमें किसी को बोलने का मौका नहीं दिया जाता था। जनता के काम में लापरवाही की तो एक चिट्ठी में मुख्यमंत्री को लिखूंगा और दूसरी बर्खास्त की चिट्ठी मुख्यमंत्री आपको लिखकर भेज देंगे। विधायक सुदेश राय ने सरकार आपके द्वार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम से गैर हाजिर रहे विद्युत विभाग कंपनी और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अफसरों को लेकर कई नाराजगी प्रगट की। उन्होंने मौके पर ही एसडीएम तन्मय वर्मा को गैर हाजिर अफसरो पर एक्शन लेने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुदेश राय ने ग्राम वासियों को विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं बताने के लिए कहा और अधिकारियों को मौके पर ही ग्राम वासियों की शिकायत और समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। अनेक स्थानीय समस्याओं का निराकरण विधायक सुदेश राय ने जनप्रतिनिधि और ग्राम वासियों के साथ मौके पर ही आपसी सहमति से कराया। ग्रामीणों से संवाद किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा देश और प्रदेश में किया जा रहे हैं विकास कार्यों और जनहित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी विधायक सुदेश राय के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, सेमरा दांगी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव संबंधित विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि ग्रामीण जन मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: