बैठक में दरभंगा स्नातक क्षेत्र से भाकपा माले के युवा प्रत्याशी संदीप कुमार चौधरी को जिताने की विस्तृत कार्य योजना बनी। जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि सभी 21 प्रखण्डों और सभी नगर निकाय क्षेत्रों में प्रचार प्रसार चल रहा है। 17 और 18 अक्टुबर को उम्मीदवार का दौरा होगा। बैठक में 21-22 नवम्बर को झारखंड में आयोजित खेग्रामस के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक को अन्य लोगों के अलावे श्याम पंडित, योगनाथ मंडल, भूषण सिंह,मदनचंद्र झा,बिशंम्भर कामत,पुर्णेन्दु कुमार,मयंक यादव, नवल यादव, विजय दास,कामेश्वर राम, लाल कुमार राम,अजीत कुमार ठाकुर ,सुनीता सदाय,संतोष कामत,योगेंद्र यादव,योगेंद्र महतो आदि ने संबोधित किया ।
मधुबनी, 15 अक्टुबर (रजनीश के झा) । भाकपा माले मधुबनी जिला कमिटी की बैठक पार्टी कार्यालय, लहेरियागंज में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य सह जिला प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि नेहा बोरा जैसे युवा नेतृत्व में देश में बदलाव की आंधी बह रही है। इस आंधी में अगर राष्ट्रीय भावना के तहत ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मोदी शाह का तंबू भी उखड़ जायेगा। भारत के संवैधानिक व्यवस्था में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और आम जन के इस अधिकार के साथ छेड़ छाड़ करना जघन्य अपराध है। भारत के युवा लोकतंत्र का विस्तार चाहते हैं, सरकारों को जवाबदेह बनाना चाहते हैं और शिक्षा रोजगार की बेहतर व्यवस्था चाहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें