मुंडा शनिवार को झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 9 सितंबर 2010

मुंडा शनिवार को झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे !!

भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन मुंडा शनिवार को तीसरी बार झारखंड के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेगें। मुंडा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन और ऑल झारखंड स्टूडेंस यूनियन (आजसू) के सुदेश महतो के साथ गुरुवार को यहां राज्यपाल एम. ओ. एच. फारूक से मिलने के बाद संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की सूचना राज्यपाल को दी है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल उन्हें इस सबंध में शीघ्र सूचित करेंगे। श्री मुंडा ने गत सात सितम्बर को ही भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

मुंडा ने कहा कि भाजपा गठबंधन के नेतृत्व में वह राजभवन स्थित बिरसा मंडप में शनिवार दोपहर 11 से 12 बजे के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुंडा ने कहा कि कम वर्षा होने के कारण राज्य सूखे की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना का अभाव है। उन्होंने कहा कि राज्य में राज्यपाल द्वारा जारी जनहित का कार्य चालू रहेगा। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि राज्य में जन कल्याणकारी कार्य में तेजी आएगी। उन्होंने ने कहा कि राज्य में सभी राजनीतिक दल मिलकर सरकार चलाएगें। मुंडा से जब यह पूछा गया कि सरकार का स्वरूप क्या होगा तो उन्होंने कहा कि थोडा़ इंतजार कीजिए सब कुछ पता चल जाएगा।
राज्यपाल ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा सात सितम्बर को की थी। केन्द्र ने राज्यपाल की रिपोर्ट पर आज कैबिनेट में सहमति व्यक्त की और इस सहमति के आधार पर मुंडा ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें शपथ ग्रहण की तिथि से अवगत कराया।